सिंहस्थ 2028:20 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मांगा

2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए मप्र सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज मांगा है। यह मांग केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में रखी गई। यह बैठक शनिवार को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की प्री-बजट मीटिंग में हुई। मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि सिंहस्थ में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनकी सुविधा के लिए सड़कें, पुल-पुलिया, क्षिप्रा नदी पर पक्के घाट, ठहरने के स्थल और अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं। फिलहाल 20 हजार करोड़ से अधिक के अधोसंरचना कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। केंद्र से विशेष पैकेज मिलने पर ये काम और बेहतर तथा तेज़ी से पूरे हो सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *