तेजाजी नगर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल थी। सभी बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में घायल अनुष्का राठी के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर के अलावा सिर में क्लॉटिंग भी हुई है। उनका रविवार को ऑपरेशन है। जब भी थोड़ा होश आता है, वे हादसे को याद कर सहम जाती हैं। रालामंडल के पास हुए हादसे में प्रखर कासलीवाल, प्रेरणा बच्चन और मन संधू की मौत हो गई थी। अनुष्का गंभीर घायल होकर आईसीयू में भर्ती हैं। मां रंजना राठी ने बताया, अनुष्का को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक डंपर के दोनों ड्राइवर संदीप मौर्य और सुनील कानशा को जेल भेज दिया गया है। मन के घर अनुष्का चलाकर ले गई थी कार टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया, देर रात पार्टी के बाद फार्म हाउस से निकलने के बाद अनुष्का ही मन संधू के घर तक कार चलाकर ले गई थी, जबकि अनुष्का की कार फार्म हाउस पर ही खड़ी थी। पुलिस ने चारों की सीडीआर मंगवाई, जिसके आधार पर जांच की जा रही है कि चारों रात में कहां गए थे। इसके अलावा शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल और ट्रक पर लगे खून-बालों के सैंपल लिए हैं। इसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। अब तक चार बोतल ब्लड चढ़ चुका अनुष्का को देर रात होश आया था। उसने इशारों में बात करने की कोशिश की थी। माता-पिता लगातार उसे मोटिवेट कर रहे हैं। अब अनुष्का को चार बोतल ब्लड दिया जा चुका है। भास्कर एक्सपर्ट यातायात नियमों के पालन को 17वां संस्कार बनाएं एक्सपर्ट के अनुसार, 2025 के पहले 10 महीनों में 1600 से अधिक सड़क हादसों में 122 मौतें हुई हैं। ये उन घरों की कहानी है, जहां एक्सीडेंट में जानें गई हैं। शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, लाल बत्ती को चुनौती देते, रॉन्ग साइड फुल स्पीड में भागते युवा, शराब के नशे में अंध गति से दौड़ते वाहन देखने को मिलेंगे। ट्रैफिक नियम पालन के लिए अभियान चलते हैं। चालान भी कटते हैं, लेकिन लोगों का व्यवहार नहीं बदला। यह स्पष्ट है कि ट्रैफिक समस्या कानूनी नहीं, संस्कारों की भी है। समय आ गया है कि यातायात नियम पालन को 17वां संस्कार माना जाए। इंदौर को सुरक्षित बनाना है तो शुरुआत अभी से करना होगी। शुरुआत स्वयं से करना होगी। अपने लिए नहीं तो अपनी संतानों के लिए। पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा उछलकर डंपर से टकराई थी इस मामले में पुलिस और एफएसएल की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा कार की पिछली सीट पर बीच में बैठी थीं। टक्कर के झटके से वह उछलकर आगे गिरी और सीधे डंपर से सिर टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार की आगे वाली सीट पर बैठे प्रखर और मन संधू की सीधी टक्कर से लगी गंभीर चोटों के कारण जान चली गई। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार हादसे के बाद शनिवार को एफएसएल टीम थाने पहुंची। जिस डंपर से कार टकराई, उसके पिछले हिस्से में प्रेरणा के बाल और मांस का टुकड़ा मिला है। इनके सैंपल ले लिए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि टक्कर के समय प्रेरणा उछलकर डंपर से टकराई। दोनों डंपर चालकों का मेडिकल कराया गया है। पीछे सीट पर बैठी थी, सीट बेल्ट नहीं लगाया
^ एक्सीडेंट के बाद जिस तरह से प्रेरणा का फोटो सामने आया है उससे यही माना जा रहा है कि वह कार में पीछे की सीट पर बीच में बैठी थी। उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया। इसी वजह से तेज रफ्तार में टक्कर होते ही वह उछली और कार का अगला हिस्सा क्रॉस करते हुए सीधे डंपर से टकराई। सिर में गंभीर चोट से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
– प्रतोष बंसल, डायरेक्टर आईईटी, डीएवीवी


