जांच करने पहुंचे तहसीलदार को कॉलेज प्रबंधन ने रोका

राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित ऑल सेंट कॉलेज में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत की जांच के लिए जिला प्रशासन की टीम पहुंची। बैरागढ़ तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार, पटवारी, आरआई और गांधी नगर थाना पुलिस जैसे ही कॉलेज गेट से भीतर जाने लगे, प्रबंधन ने आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि बिना पूर्व अनुमति प्रवेश संभव नहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे निजी कार्य से नहीं, बल्कि गंभीर शिकायत की जांच हेतु आए हैं। शिकायत में दावा है कि परिसर में करीब 8 एकड़ शासकीय भूमि शामिल है। प्रबंधन ने पलटवार करते हुए कहा कि संस्थान की कुल जमीन 21 एकड़ से अधिक है और 40 वर्षों से कॉलेज यहीं संचालित है। करीब 30 मिनट की नोकझोंक के बाद टीम को प्रवेश मिला और रिकॉर्ड के आधार पर मौका मुआयना किया गया। कॉलेज के वकील राजकुमार शर्मा ने कहा कि कॉलेज के पास सभी वैध दस्तावेज हैं, जिन्हें प्रशासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *