बालोद| शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से दोपहर तक अधिकांश समय के लिए धूप के बीच बादल छाए रहें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी, शुष्क के अलावा बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा भी आ रही है। इस वजह से बादल छाए रहे। शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 43 फीसदी रही।


