ंनर्रालगुडा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

डौंडी| ब्लॉक के ग्राम पंचायत नर्रालगुडा में नव युवक समिति ने क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जिसमें अनुशासन, खेल भावना और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है तथा खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। हिचामी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए नियमों का स्पष्ट निर्धारण कर खिलाड़ियों को विवाद से दूर रखते हुए खेल के प्रति प्रेरित किया गया है, जो एक सराहनीय पहल है। सरपंच गणेश्वरी नेताम, भाजपा मंडल महामंत्री हिंसाराम साहू, पतिराम नरेटी, दुलेश्वरी उइके, पालन सिंह करपाल, जोहार करपाल, ग्राम पटेल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *