जशपुरनगर| विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य और हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय की अध्यक्षता में दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 मार्च से किया जाएगा। इसमें भारत के नामी फुटबॉल क्लब टीमों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी। इन टीमों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के जनरल सेक्रेटरी सरफराज आलम को सौंपी। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव आदि मौजूद रहे।


