सवाई माधोपुर में आज शाम दिखेगा खगोलशास्त्र का रोमांच:दशहरा मैदान में स्काई वॉचिंग के तहत बृहस्पति ग्रह को नजदीक से देखेंगे

सवाई माधोपुर में रविवार की शाम को आसमान के रहस्यों से रूबरू होने का अनोखा अवसर मिलने जा रहा है। Pie Matrix × Stellar Safari के संयुक्त तत्वावधान में स्टारगेजिंग नाइट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध खगोलविद गणेश पाटीदार खगोल प्रेमियों को ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से परिचित कराएंगे। निःशुल्क रहेगा यह सत्र इस विशेष खगोलीय अवलोकन सत्र में प्रतिभागियों को प्रोफेशनल टेलीस्कोप के माध्यम से शनि और बृहस्पति ग्रह को नज़दीक से देखने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम आज शाम दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में आयोजित होगा। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें छात्र, युवा, पर्यटक व आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और लोगों को खगोल विज्ञान से जोड़ना है। तारों से सजे आसमान के नीचे ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का यह सुनहरा मौका निश्चित ही रणथंभौर की शाम को यादगार बनाने‌ वाला होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *