मौसम का हाल:रात में तेज ठंड,​ दिन में धूप से लोगों को मिली राहत

शहर में शुक्रवार रात को फिर कंपकंपाने वाली ठंड रही। हालांकि शनिवार को दिन में धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 6.9 डिग्री पर रहा। हाल यह था कि सुबह 8.30 बजे भी 10 डिग्री ही तापमान दर्ज हुआ। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटे की रही, वहीं विजिबिलिटी 1500 मीटर की रही। इधर, प्रदेश में शिवपुरी सबसे ठंडा (4 डिग्री) रहा। इंदौर और पचमढ़ी (6.4) में तापमान लगभग एक जैसा रहा। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी लेट हुईं। इस बार इंदौर में नवंबर में 84 साल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी तो दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा था। जनवरी में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। एक्सपर्ट की मानें तो जनवरी में प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है। इंदौर में 91 साल पहले जनवरी में माइनस 1.1 डिग्री तक जा चुका पारा इंदौर में 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। उस साल पूरे महीने में 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं, इसलिए तापमान में अच्छी-खासी गिरावट होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *