देर रात तक चलती रहीं तैयारियां:आज 286 बस्तियों में होंगे हिंदू सम्मेलन, हजारों लोग जुटेंगे, हिंदुत्व पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को इंदौर में 286 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन होने जा रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिंदुत्व पर चर्चा और सहभोज होगा। हर आयोजन में न्यूनमत 1 हजार से 6 हजार तक लोग शामिल होंगे। विभिन्न समाज इसमें पूर्ण सहभागिता कर रहे हैं। हजारों स्वयंसेवकों के साथ ही सैकड़ों समाजों के भी हजारों लोग व क्षेत्रीय रहवासी शामिल होंगे। शनिवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। हर आयोजन लगभग 3 घंटे का होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन तथा बौद्धिक कार्यक्रम रहेंगे। इसके बाद आखिर में समरसता भोज होगा। कार्यक्रम प्रात 11 से शुरू होंगे। खजराना गणेश मंदिर : खजराना गणेश मंदिर प्रांगण में भी बड़ा हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें मध्यप्रदेश मराठी अकादमी इन्दूर के सहसचिव कीर्तिश धामारीकर शास्त्री का प्रबोधन होगा। संत वक्ता के तौर पर श्रीअनादि सरस्वती व अमिता झा भी मौजूद रहेंगी। तिलक नगर में मुनिश्री पूज्य सागर महाराज रहेंगे मुख्य वक्ता तिलक नगर में सरकारी स्कूल मैदान पर 40 हजार स्क्वेयर फीट में पंडाल बनाया गया है। यहां 6 हजार लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। संयोजक राहुल जैन ने बताया कि 13 किमी की यात्रा के बाद पूज्य सागर महाराज का आदिनाथ जिनालय विनोबा नगर (तिलक मंदिर) में प्रवेश हुआ। वे हिंदू सम्मेलन के प्रमुख वक्ता होंगे। महिलाओं ने मंगल गीत व कलश यात्रा के साथ अगवानी की। भव्य सजावट भी की गई है। एसजीएसआईटीएस कैंपस में कई परिवार जुटेंगे रेसकोर्स क्षेत्र का हिंदू सम्मेलन एसजीएसआईटीएस परिसर में होगा। संयोजिका श्रेया माहेश्वरी ने बताया इसमें क्षेत्र के कई हिंदू परिवार शामिल होंगे। महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज एवं जैन मुनिश्री आचार्य विश्वर|सागर सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य राजर्षि र|सागर महाराज का प्रबोधन होगा। प्रभु नगर : एक साथ सहभोज करेंगे सरस्वती नगर क्षेत्र का आयोजन शाम 4 बजे नटराज नगर मैदान पर शुरू होगा। इसमें सिल्वर ऑक्स कॉलोनी, चाणक्यपुरी, उमेश नगर और नर्मदा नगर के रहवासी शामिल होंगे। घरों में भोजन नहीं बनेगा। सभी मिलकर सहभोज करेंगे। निपानिया : सम्मेलन से पहले वॉकथान हुआ निपानिया में हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर भगवा वॉकथॉन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सर्वेश चिखले ने बताया हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *