प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले:इंदौर की घटना सबक है… जहां कमी है उसे दूर करेंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को कहा कि इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की घटना दुखद है। इससे सबक लेना जरूरी है। सिस्टम में जहां भी कमी है, उसे दूर किया जाएगा। सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई की है। मामले में सरकार ने संज्ञान लिया है और संगठन भी संज्ञान ले रहा है। ऐसी कोई घटना भविष्य में कहीं भी न हो, इसकी चिंता सरकार और संगठन को मिलकर करनी चाहिए। खंडेलवाल सैलाना रोड पर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जी रामजी में 185 दिन मिलेगा रोजगार
खंडेलवाल ने कहा कि जी रामजी योजना में मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। इसके अलावा 60 दिन खेतों में मजदूरी का अवसर भी मिलेगा। योजना का उद्देश्य बुवाई और कटाई के समय खेती के लिए मजदूर उपलब्ध कराना है। रोजगार न मिलने पर मजदूरी भत्ते का प्रावधान भी है। गांधीजी के विचार भाजपा की नीति में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और स्वदेशी के विचारों को व्यवहार में उतारा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जितना सम्मान भाजपा कर रही है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल ने नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *