भारतीय रुपए को डॉलर में बदलने 3 करोड़ की ठगी:फाइनेंस ऑफिस खोला, लोगों को फायदे बताकर पैसे लिए; मुनाफा घटा तो ताला लगाकर भागा

दुर्ग जिले में पैसा डबल करने के नाम पर 76 निवेशकों से ठगी हुई है। आरोपी ने फाइनेंस अप इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी के नाम से संस्था संचालित कर निवेशकों को हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया और उनसे करीब 3 करोड़ 8 लाख 5 हजार रुपए की ठगी की। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आईफोन 16 प्रो, लैपटॉप, रुपए गिनने की मशीन, निवेशकों के इकरारनामे सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। ठग की बात में आकर पीड़ित ने 20 लाख निवेश किए जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि मार्च 2025 में उसका परिचय भिलाई शांति नगर के रहने वाले हार्दिक कुदेषिया से हुआ था। आरोपी ने खुद को क्रिप्टो ट्रेडिंग में माहिर बताते हुए हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने अपने और अपने पिता अनुराग के खातों से ऑनलाइन व नकद माध्यम से कुल 20 लाख रुपए निवेश किए। शुरुआत में देते रहा ब्याज, बाद में ताला लगाकर भागे शुरुआत में कुछ महीनों तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ गया। इसी दौरान एक अन्य पीड़ित के पिता भुषण लाल साहू ने भी आरोपी के कहने पर उसकी मां के खाते में 4 लाख रुपए जमा कराए। अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक निवेशकों को ब्याज मिलता रहा, लेकिन नवंबर 2025 में अचानक भुगतान बंद हो गया। जब निवेशक आरोपी के कार्यालय अग्रसेन चौक, नेहरू नगर सुपेला पहुंचे तो ऑफिस बंद मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी निवेशकों का पैसा लेकर भाग गए है। 2024 में खोला था ऑफिस, अलग-अलग बैंकों में जमा करवाया पैसा पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि आरोपी ने साल 2024 में “फाइनेंस अप इन्वेस्टर एंड कंसल्टेंसी” के नाम से ऑफिस खोलकर अपने साथियों के जरिए निवेश कराया। निवेशकों से इकरारनामे बनवाए जाते थे। आरोपी बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के खातों में पैसा जमा कराता था। इसके बाद मोबाइल में बाइनेस एप डाउनलोड कर भारतीय रुपए को डॉलर में बदलकर क्रिप्टो ट्रेडिंग करता था। मुनाफे का 6 प्रतिशत निवेशकों को और 3 प्रतिशत अपने एजेंटों को देता था, जबकि शेष रकम खुद रख लेता था। अन्य आरोपियों की भी हो सकती है गिरफ्तारी पुलिस ने आरोपी हार्दिक कुदेषिया 22 साल) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में खुले म्यूल अकाउंट…174.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन: साइबर क्रिमिनल्स ने 1,236 फ्रॉड के पैसे खपाए, 25 एजेंट्स गिरफ्तार, खुलेआम बिक रहे फर्जी सिम-बैंक अकाउंट रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों को फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट्स की मदद से घुमाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *