सीकर में सीजन का सबसे कम तापमान,माइनस 3.4:गाड़ियों की छत से लेकर फसलों पर भी बर्फ,कल भी ऐसी ही तेज सर्दी रहेगी

सीकर में लगातार कोल्ड वेव चलने की वजह से यहां पर आज सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सीकर में आज न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे -3.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे के दौरान यहां पर न्यूनतम तापमान में करीब 7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह -3.4 डिग्री तापमान में हालात यह रहे कि सीकर में हर जगह बर्फ जमी हुई देखने को मिली। फिर चाहे वह किसी गाड़ी की छत,सीट हो या फिर खेतों में उगाई गई फसल। धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। खेतों में लगे पाइप,बाइक की सीट पर भी बर्फ जमी रही। सुबह माइनस में तापमान रहने की वजह से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। धूप निकलने के बाद ही लोग अपने घरों से निकले। फिलहाल अभी सीकर में कल भी इसी तरह की तेज सर्दी रहने वाली है। सीकर में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान – 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि आज और कल शेखावाटी में तेज शीतलहर चलेगी। इसकी वजह से यहां पर तापमान जमाव बिंदु के नीचे रह सकता है। सीकर में 12 जनवरी के लिए जयपुर मौसम केंद्र ने अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 13 जनवरी को भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान अब तस्वीरों में देखिए सीकर की सर्दी.. अब देखिए प्रदेश में मौसम का हाल.. राजस्थान में घर-गाड़ियों पर बर्फ जमी, तापमान माइनस 3 डिग्री:रेगिस्तानी इलाकों में बर्फीली हवा,14 जिलों में चेतावनी, मकर संक्रांति पर रहेगा कोल्ड-डे राजस्थान में सीजन में पहली बार तापमान माइनस 3.4 डिग्री सीकर के फतेहपुर में रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के कारण यहां जगह-जगह बर्फ जम गई। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर के कई एरिया में सुबह बर्फ जमी नजर आई।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *