लुधियाना में आज हरियाणा के CM सैणी:वर्कर मिलनी में करेंगे शिरकत,न्यू अनाज में है रैली,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला में आज हरियाणा के CM नायब सिंह सैणी पहुंच रहे है। उनके स्वागत के लिए देहात लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। CM सैणी आज न्यू अनाज मंडी, चावा रोड पर भाजपा वर्करों के साथ रैली करने आ रहे है। सूचना यह भी है कि भाजपा प्रधान प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। CM सैणी विकसित भारत- जी राम जी विधेयक पर लोगों को संबोधित करेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। रैली की देख-रेख हलका समराला के नेता राधे शर्मा (नीशू चहिलां) कर रहे है। कौन है नायब सिंह सैणी… मेरठ की CCU यूनिवर्सिटी से की कानून की पढ़ाई नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वो अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। नायब सिंह सैनी की उम्र 54 साल है। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। वो एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की। नयाब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BJP के सांसद हैं। वह संसद में श्रम की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैणी बीजेपी राज्य प्रमुख भी रहे है। वह RSS से भी जुड़े रहे हैं. साल 1996 में नायब सिंह सैनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी संगठन में एंट्री के साथ की थी। साल 2000 तक उन्होंने यहां कामकाज किया। संगठन में वह अलग-अलग पदों पर रहे। साल 2002 में उनको अंबाला में युवा विंग का जिला महासचिव बनाया गया। साल 2005 में वो अंबाला में जिला अध्यक्ष बने। पार्टी के लिए उनके समर्पण भाव को देखते हुए साल 2009 में वो हरियाणा में बीजेपी किसान मोर्चा के राज्य महासचिव बनाए गए। साल 2012 में प्रमोशन के बाद नायब सिंह सैनी को अंबाला बीजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया, इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदों पर सेवाएं दीं। 2 वर्ष पहले उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। अब 2024 में विधान सभा में जीत दर्ज करने के बाद नायब सैणी को फिर से हरियाणा का CM भाजपा ने नियुक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *