मऊगंज पुलिस ने रंगदारी और धमकी के बढ़ते मामलों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के घर में घुसकर रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी देने वाले इस आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत फैलाने वालों को कड़ा संदेश मिला है। मऊगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ददोल उर्फ दिनेश साकेत को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी साची पाठक के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप भारतीय के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। घर में घुसकर रंगदारी मांगी, गोली मारने की धमकी पुलिस के अनुसार, पथरिहा निवासी फरियादी सुजीत उर्फ सोनू साकेत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात आरोपी ददोल साकेत अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और रंगदारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना मऊगंज में अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ददोल उर्फ दिनेश साकेत (40), बहेरी नानकार का निवासी है। वह पहले भी मारपीट, रंगदारी, अवैध शराब और नशीली कफ सिरप से जुड़े कई मामलों में वांछित रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


