जोहल फार्म घुड़का में 51सौ धीयां दी लोहड़ी आज:CM भगवंत मान के आने की संभावना,पंजाबी गायक मनमोहन वारिस भी हैं संस्था के सदस्य

जालंधर के गांव घुड़का में में आज 5100 बेटियों की लोहड़ी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन जोहल फॉर्म सेवा सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। इस सोसाइटी के मुख्य सेवादार पिंदू जोहल यूके वाले है। उनकी टीम की ओर से हर साल 51 सौ बेटियों की लोहड़ी डाली जाती है। पिछले मुख्यमंत्री भंगवत मान की पत्नी डा गुरप्रीत आए थे। आज मुख्यमंत्री जालंधर में रहे है इस लिए वो इस कार्यक्रम में भी बेटियों को अर्शीवाद देने पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम में जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार इस विशेष लोहड़ी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बन जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देना है। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बेटियों को उपहार और सम्मान भी दिया जाएगा। लोहड़ी के इस सामूहिक आयोजन को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है और इसे सामाजिक सौहार्द व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *