राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कलश यात्रा:बुरहानपुर की विवेकानंद बस्ती में निकली, शाम को हिन्दू सम्मेलन

बुरहानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार सुबह विवेकानंद बस्ती में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सिर पर कलश थे और वे जयघोष करती हुई आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। यह यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई नागेश्वर मंदिर, महाजनपेठ में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया और आने वाली पीढ़ी में संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इसी क्रम में आज शाम 4 बजे से नागेश्वर मंदिर परिसर में एक हिन्दू सभा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *