ओम हॉस्पिटल से कैशियर ने 11.41 लाख ठगे:संचालक की शिकायत पर अकाउंटेंट पर केस दर्ज, साथी महिला कर्मचारी को पुलिस ने छोड़ा

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम हास्पिटल प्रबंधन के अकाउंटेंट ने अस्पताल के 11.41 लाख रुपए साथी कर्मचारी की मदद से परिचितों के अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। जिससे अस्पताल प्रबंधन को आर्थिक नुकसान पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अकाउंटेंट ओम प्रकाश गिर के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन साथी महिला कर्मचारी को छोड़ दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला अस्पताल संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि, उनके अस्पताल में ओम प्रकाश गिर कैशियर के पद पर पिछले ढाई साल से काम कर रहा है। ओम प्रकाश गिर की असिस्टेंट के रूप में काव्या वर्मा काम करती थी। मरीजों के बिलिंग की जांच की तो अकाउंट में पैसे कम दिखे थे। कैशियर ओम प्रकाश से पूछताछ की तो रसीद भूल जाने की बात बोलकर बात को टाल दिया। ओम प्रकाश गिर की असिस्टेंट काव्या वर्मा से पूछा तो उसने बताया कि, 9 अप्रैल से 10 जनवरी 2026 तक ओम प्रकाश गिर के कहने पर अस्पताल का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करके ओम प्रकाश के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया। अस्पताल संचालक ने लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 10 महीने में आरोपियों ने ट्रांसफर किए पैसे पुलिस की जांच में सामने आया है कि, कैशियर और असिस्टेंट कैशियर ने अस्पताल का पैसा 10 महीने में अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर किया है। मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *