कर्नल होशियार सिंह की पत्नी से मिले एक्टर वरूण धवन:बॉर्डर-2 फिल्म में निभा रहें भूमिका, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, धन्नो देवी ने की तारीफ

बार्डर-2 फिल्म में परमवीर चक्र प्राप्त दिवंगत हरियाणवी कर्नल होशियार सिंह का रोल अदा कर रहे बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन ने कर्नल की पत्नी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वरूण धवन ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही दोनों ने फिल्म को लेकर बातचीत भी की। वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में, अभिनेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ने वाले एक वीर भारतीय सेना अधिकारी और परमवीर चक्र (पीवीसी) से सम्मानित थे। प्री-रिलीज इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कर्नल होशियार सिंह दहिया की पत्नी फिल्म के प्री-रिलीज कार्यक्रम में वरुण को आशीर्वाद देती और मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो में, कर्नल होशियार सिंह दहिया की पत्नी वरुण के सिर को छूकर मुस्कुराते हुए आशीर्वाद देती हुई दिखाई दीं। उन्होंने कहा, “तुमने बहुत बढ़िया किया है। बहुत बढ़िया, शाबाश! फिल्म बहुत अच्छी चलेगी।” वरुण झुके और धन्यवाद कहा। 22 सेकेंड के इस वीडियो में वरूण धवन कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। बॉर्डर 2, गणतंत्र दिवस के वीकेंड से ठीक पहले, यानी 23 जनवरी को दुनिया भर में प्रदर्शित की जाएगी। 4 पॉइंट में पढ़िए, सोनीपत के कर्नल दहिया का जीवन…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *