विजय मर्चेंट ट्रॉफी: अर्शवीर भाटिया का शानदार प्रदर्शन

राजनांदगांव| बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अर्शवीर सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेश क्रिकेट संघ की टीम से खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ग्वालियर और बड़ौदा में खेले गए पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली बार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीम ने अपने पुल लीग मैचों में दूसरा स्थान प्राप्त कर नाक राउंड में प्रवेश किया था। जहां अर्शवीर ने 6 मैचों में 27 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया। एक लेफ्ट आर्म चाइना मैन स्पिनर के रूप में उनकी सटीक लाइन-लेंथ और वेरिएशन ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने निचले क्रम में उतरकर 73, 47, 37 और 29 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे टीम को अहम मौकों पर मजबूत साझेदारियां मिलीं। अर्शवीर को आने वाले समय में नेशनल क्रिकेट अकादमी के कैंप के लिए चयन का अवसर मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *