सिंगरौली की चटनिहां पंचायत में मजदूरी घोटाला उजागर:महिला के खाते में आए 4 हजार, आधा पैसा वापस लिया गया

सिंगरौली जिले के देवसर जनपद की चटनिहां ग्राम पंचायत में मजदूरी घोटाले का खुलासा हुआ है। एक मजदूर महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्वीकार कर रही है कि उसे बिना कोई काम किए उसके खाते में 4 हजार रुपए का भुगतान किया गया। बाद में गांव के एक युवक ने उससे यह राशि निकलवाकर उसे केवल 2 हजार रुपए लौटाए। महिला ने वीडियो में बताया कि जिन मजदूरों ने वास्तव में काम किया है, उन्हें अभी तक मजदूरी नहीं मिली है। आरोप है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से कुछ महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के खातों में फर्जी भुगतान किया गया और फिर उनसे आधी रकम वापस ले ली गई। यह मामला पंचायत स्तर पर बड़े घोटाले की ओर संकेत कर रहा है। कल करेंगे मामले की जांच इस मामले पर दैनिक भास्कर ने देवसर जनपद के सीईओ संजीव तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी यह वीडियो देखा है। रविवार होने के कारण सोमवार को पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना काम के पैसा लेना गलत है और इस बात की जांच की जाएगी कि यह पैसा किसने, कैसे और किन परिस्थितियों में निकलवाया, साथ ही सरपंच और सचिव की भूमिका क्या रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *