रायपुर में दो विदेशी युवती पुलिस हिरासत में:वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रुकी, IPS-CSP की टीम कर रही पूछताछ

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो विदेशी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं । पिछले कई वर्षों से रायपुर में रह रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद तेलीबांधा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। IPS-CSP की टीम कर रही पूछताछ पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेलीबांधा इलाके में दो विदेशी महिलाएं लंबे समय से रह रही हैं, लेकिन उनके वीजा और रहने की स्थिति को लेकर संदेह है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने खुद को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया है। हालांकि, वे किस वीजा पर भारत आई थीं और वर्तमान में उनका वीजा वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। दस्तावेज जब्त किए अफसरों ने पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि के लिए संबंधित एजेंसियों और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी मामले की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल दोनों विदेशी महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि यदि वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पूर्व में भी हो चुकी गिरफ्तार 11 महीने पूर्व भी रायपुर में विदेशी युवती गिरफ्तार हो चुकी है। विदेशी युवती और उसका साथी शराब के नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए हादसे को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की तो जांच के बाद बड़े सेक्स रैकेट ग्रुप का खुलासा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *