किन्नौर में हाइड्रो प्रोजेक्ट से चोरी स्टील के पाइप बरामद:पुलिस की विशेष टीमें गठित; 10 घंटे के अंदर लगाया सुराग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के वांगटू (एसजेवीएन) जलविद्युत परियोजना से चोरी हुए स्टील पाइप भावा नगर पुलिस ने 10 घंटे के भीतर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला 10 जनवरी को थाना भावा नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, परियोजना स्थल से लगभग 6 लाख रुपए मूल्य के स्टील पाइप चोरी हो गए थे। गुप्त सूचना पर आरोपी दबोचे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर चोरी हुए सभी स्टील पाइप रामपुर के बिट्ठल क्षेत्र से बरामद कर लिए। चोरी की संपत्ति की पूर्ण बरामदगी से परियोजना प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की सराहना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भावा नगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *