चांदी कारीगर की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:लुट के इरादे से दोस्तो ने नशा करवाया, बाद में मौत के घाट उतारा

जोधपुर ग्रामीण के कस्बा बिलाड़ा के उचियारड़ा बेरा में चांदी घड़ाई करने वाले कैलाश माली की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों ने लूट के इरादे से हत्या की थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी भींयाराम और मनोहर सीरवी को दबोच लिया। जबकि तीसरा साथी गोपाल सीरवी पुणे भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है। पुलिस ने ADCP भोपाल सिंह लखावत, CO अन्नराजसिंह के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल 7 जनवरी की रात कैलाश माली अपने किराये के मकान में थे। यहां चांदी लूटने के लालच में भींयाराम, मनोहर और गोपाल ने पार्टी की। इसके बाद लुट के इरादे से उसके सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या का पता 10 जनवरी को चला। जब उसके दादा चंद्राराम व गंगाराम पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांका तो खून से लथपथ लाश मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची तो मौक़े से चांदी के गहने व मोबाइल गायब मिला। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद डीएसटी ने मुखबिर सूचना व तकनीकी डाटा से दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी भींयाराम पुत्र बालूराम सीरवी, निवासी राठौड़ा का बेरा, उचियारड़ा व मनोहर पिता मंगलाराम सीरवी निवासी बर्फो का खारचिया बेरा, उचियारड़ा को गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा साथी गोपाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में थाना अधिकारी सवाईसिंह, डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवरिया, हरेन्द्र लोहरा आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *