सागर में दो पक्षों के विवाद में तलवारें चली:घर पर सीसीटीवी लगवाने पर विवाद, दोनों पक्षों के लोग घायल

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के परकोटा इलाके में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर मारपीट हुई। तलवारें भी चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, परकोटा क्षेत्र में रहने वाले बादशाह मिस्त्री और पड़ोस में रहने वाले अख्तर अली के परिवार में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर रविवार को दोनों परिवार के बीच फिर विवाद हुआ। लाठी-डंडे और तलवारों से मारपीट की गई। सीसीटीवी लगाने का विरोध कर रहा था पड़ोसी
घायल बादशाह ने बताया कि अख्तर अली और उनके परिवार के लोग जुआ, सट्टा, अवैध शराब का काम करते हैं। जिसको लेकर सभी लोग परेशान हैं। विरोध करने पर आए दिन विवाद करते हैं। अवैध गतिविधियों के चलते घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जिसका अख्तर ने विरोध किया। उसने शनिवार रात विवाद करते हुए कैमरे तोड़ने का प्रयास किया था। रास्ते में हमला कर दिया जिसके बाद रविवार को नहाने के बाद कब्रिस्तान जा रहा था। तभी उन्होंने हमला कर दिया। मारपीट में परिवार से जिरान, फरान, बहन डाली, रिहान समेत घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। विवाद की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *