सिंगरौली में ट्रक की टक्कर से एएसआई-आरक्षक घायल:ड्यूटी से लौटते समय हादसा, चालक फरार

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी टोला मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मोहन पनाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार एक आरक्षक को भी चोटें आई हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब चितरंगी थाने में पदस्थ एएसआई मोहन और एक आरक्षक राज्य मंत्री राधा सिंह के बगैया में आयोजित कार्यक्रम की ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से थाना लौट रहे थे। बैरी टोला मार्ग पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी पहुंचाया गया। वहां एएसआई मोहन पनाडिया को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। आरक्षक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *