वन भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाने को लेकर विवाद:टीम ने महिला को पकड़ा तो हुई बेहोश, विरोध में मंडोर थाने पहुंचे लोग

जोधपुर के मंडोर के मगजी घाटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ओर से वन भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पर विवाद हो गया। इस दौरान विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। वहीं विरोध कर रही एक महिला को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित लोग मंडोर थाने पहुंच गए। दरअसल मगजी की घाटी क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। यहां वन भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए हाईकोर्ट भी निर्देशित कर चुका है। इसी भूमि पर रविवार को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। यहां एक मकान का निर्माण कार्य होते हुए नजर आया। जिसे वन विभाग की टीम ने रुकवा दिया। इस दौरान टीम का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने दो युवकों को पकड़कर जीप में बिठा दिया। जबकि विरोध कर रही एक महिला को भी विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला बेहोश हो गई। इसके बाद में महिला को लेकर परिजन और अन्य लोग मंडोर थाने पहुंच गए और विरोध करने लगे। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं का कहना था कि वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की आड़ में जबरदस्ती कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *