सिंगरौली में NH-39 पर मिला चीतल का शव:झुरही गांव के पास वाहन की टक्कर से मौत की आशंका; वन विभाग कर रहा जांच

सिंगरौली जिले में नेशनल हाईवे-39 पर झुरही गांव के पास रविवार को एक चीतल मृत अवस्था में मिला। सड़क किनारे चीतल का शव देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही बरगवां रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और चीतल के शव को वन विभाग परिसर लाया गया। तेज रफ्तार वाहन से टक्कर की आशंका बरगवां रेंज के रेंजर विकास मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चीतल की मौत किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई है। हालांकि, मौत का सही कारण पीएम के बाद होगा अंतिम संस्कार रेंजर मिश्रा ने बताया कि रविवार को ही चीतल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। जंगल से सटा है इलाका, सतर्कता की अपील वन विभाग ने बताया कि झुरही गांव का क्षेत्र घने जंगल से सटा हुआ है, जहां चीतल सहित कई वन्य जीव रहते हैं। जंगल के पास से हाईवे गुजरने के कारण वन्य प्राणी अक्सर सड़क पार करते समय वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि इस क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि वन्य जीवों की सुरक्षा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *