मौदहापारा में गुंडों ने नशे में मारा चाकू:पुरानी रंजिश के चलते देर रात घटना को दिया अंजाम, युवक ने गली में भागकर बचाई जान; चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नशे में घूम रहे गुंडों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। विवाद के बाद युवक गली में दौड़कर भागा और अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक का नाम पुलिस द्वारा मोहम्मद अली और आरोपियों का नाम अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोहम्मद फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा बताया जा रहा है। आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़ित मोहम्मद अली असगर ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जनवरी की रात करीब 10.40 बजे वह राजातालाब स्थित अपने घर जाने के लिए गरीब नवाज दवाखाना के सामने वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कल्लू गैरेज क्षेत्र में रहने वाले अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोहम्मद फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा और नाबालिग ने उसे रोका। आरोपी पुराने विवाद के चलते बहस करते हुए मारपीट करने लगे और इस दौरान अपना पास रखे चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद मोहम्मद अली दौड़ा और पास की गली में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित थाना पहुंचा और आरोपियों की नामजद शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। इलाके में पुलिस तैनात चाकूबाजी की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस तैनात है। इलाके में गश्त करके संदिग्ध दिख रहे लोगों से पूछताछ करके पुलिसकर्मी उन्हें समझाइश दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *