शहडोल में ‘007 गैंग’ के 5 सदस्य गिरफ्तार:लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सक्रिय ‘007 गैंग’ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूट और मारपीट के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। दरअसल, एसपी ने पुलिस को मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। बदमाशों ने युवक पर किया था हमला पुलिस के अनुसार, यह घटना हाल ही में हुई जब एक युवक दुकान से घर लौट रहा था। ‘007 गैंग’ के बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और चाकू की नोक पर धमकाते हुए उससे 12 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों, बेल्ट और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए थे आरोपी मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित विकास गुप्ता (22), पिता स्वर्गीय सीताराम गुप्ता, निवासी पपौध ने ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह वारदात जैन चक्की भोगिया तिराहा के पास हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई रकम बरामद विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों आनंद यादव (21), प्रशांत उर्फ कान्हा यादव (22) और मोहम्मद आमीन (20) को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में दो विधि विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है। सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *