नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को मेहर(गढ़वाल) समाज नर्मदापुरम ने मां नर्मदा को 600 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की। पर्यावरण संरक्षण एवं मां नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर यह चुनरी ओढ़ाई गई। संत रामजी बाबा से समाधि से यात्रा शुरू हुई। जो सतरस्ते, सराफा चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंची। 600मीटर लंबी चुनरी को मेहर गढ़वाल समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्ग ऊंचा उठाकर सेठानी घाट लेकर पहुंचे। घाट पर पूजन पाठ के बाद मां नर्मदा को नाव के माध्यम से चुनरी अर्पित की। मेहर (गढ़वाल) के कोषाध्यक्ष परसराम बासोतिया, नवलकिशोर गाड़रिया ने बताया समाज द्वारा हर साल यात्रा निकालकर मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई जाती है। पर्यावरण संरक्षण एवं मां नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी समाजजन ने लिया है। क्षेत्रिय समिति के सहयोग से अनूठा आयोजन हुआ।


