बालाघाट में अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज:बिलासपुर ने पहले मुकाबले में बालाघाट को 5-0 से हराया

बालाघाट में आज रविवार को अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, जिसके बाद टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। बिलासपुर और बालाघाट के बीच हुआ पहला मुकाबला उद्घाटन मैच बिलासपुर और बालाघाट की टीमों के बीच खेला गया। खेल की शुरुआत से ही बिलासपुर के खिलाड़ी बालाघाट पर हावी रहे। बिलासपुर ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में दो गोल किए। बालाघाट की टीम पूरे मैच में कोई मैदानी गोल नहीं कर सकी। बालाघाट को बिलासपुर की टीम ने दी एकतरफा मात बिलासपुर ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए बालाघाट को 5-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।यह अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट नॉक आउट पद्धति से खेला जा रहा है। इसमें इटावा, केनरा बैंक बैंगलोर, बालाघाट, राजनांदगांव, सैफई, सिवनी, बिलासपुर, नागपुर सहित विभिन्न प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा। इस अवसर पर सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे, गौरव पारधी, राजकुमार कर्राहे, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, कलेक्टर मृणाल मीणा, मध्यप्रदेश हॉकी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा और आयोजन समिति नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरणभाई त्रिवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *