हादसे में घायल की मरहम-पट्टी सीधी सांसद ने की:गड्ढे में गिरी बाइक को निकलवाया, गाड़ी बेकाबू होने से हादसा

सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रविवार को एक घायल व्यक्ति की मदद की। रविवार शाम करीब 5 बजे जब सांसद सोनवर्षा मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उनकी आंखों के सामने बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा होते ही सांसद ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की जान बचाने में जुट गए। बाइक सवार सीधी की तरफ आ रहा था। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान कोठार निवासी श्रीभान पाल के रूप में हुई है। वह वाहन से संतुलन खोने के बाद बुरी तरह घायल हो गया था। सांसद डॉ. मिश्रा ने बिना देरी किए अपनी टीम को निर्देश दिए और मौके पर ही घायल के लिए दवा और पट्टी का इंतजाम करवाया। सांसद की टीम ने तुरंत दिए गए प्राथमिक इलाज की वजह से घायल की हालत बिगड़ने से पहले स्थिर हो सकी। गड्ढे से निकलवाया वाहन और सुचारु कराया रास्ता घायल की मदद करने के साथ-साथ सांसद ने यह भी तय किया कि रास्ते में कोई और हादसा न हो। उनकी टीम ने गड्ढे में गिरी बाइक को बाहर निकलवाया और उसे किनारे कराया ताकि सड़क पर यातायात सामान्य हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर सांसद समय पर न रुकते और इलाज न मिलता, तो घायल की स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *