6 ट्रकों से 89 पशु कराए मुक्त, 6 तस्कर गिरफ्तार:मध्य प्रदेश बॉर्डर पर कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

धौलपुर पुलिस की पशु क्रूरता को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए शनिवार को पशुओं से भरे 6 ट्रकों को जब्त किया है। ट्रकों से पुलिस ने 89 पशु मुक्त कराए, जिन्हें उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 6 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश से आगरा की ओर पशु तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर थाने के एएसआई गिरवर सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल शिव गणेश और ओमप्रकाश बघेल की टीम ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित चंबल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रकों को रोक कर चेक किया, तो सभी ट्रकों में 89 पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। पुलिस ने ट्रक में मौजूद आरोपी अमजद उर्फ छोटू (24) पुत्र मुन्ना खां निवासी मुरैना मध्य प्रदेश, इरफान (27) पुत्र नन्नू निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, बल्लू खान (35) पुत्र रईस निवासी सैंपऊ, सलमान (20) पुत्र वकील निवासी पुराना शहर, फाजिल कुरैशी (25) पुत्र कल्ला निवासी पुराना शहर और शकील (33) पुत्र पप्पू निवासी आगरा उत्तर प्रदेश निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ट्रकों में पशु भरकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *