उज्जैन में ठहाका महोत्सव में हास्य-संस्कृति का संगम:‘शंभू शिव-शिव’ गीत पर नृत्य ने दर्शकों का दिल जीता; अभिनेता और कॉमेडियन हुए शामिल

उज्जैन के कालिदास अकादमी परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ठहाका महोत्सव की शुरुआत ‘शंभू शिव-शिव’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। यह चार दिवसीय महोत्सव विभिन्न हास्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को गुदगुदाया। महोत्सव के समापन पर फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी और प्रसिद्ध कॉमेडियन रजत सूद शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक महंत राजेन्द्र भारती, समाजसेवी रवि सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और विशेष अतिथि राजू सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। महोत्सव के दौरान रवि सोलंकी को “ठहाका सम्मान” से नवाजा गया। दर्शकों के मनोरंजन के लिए ठहाका अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें हास्यपूर्ण ढंग से राजू सेठ पर आरोप लगाए गए। बाल कवि वेद पस्तोर ने बुंदेलखंडी भाषा में अपनी हास्य रचना प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं ने सराहा। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका महोत्सव का आयोजन संस्थापक एवं संयोजक डॉ. महेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया। इसमें देश-विदेश के कवि, हास्य कलाकार और फिल्म जगत की हस्तियां भाग लीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *