माघ मेले में कबाड़ से बना शिवालय पार्क:देश के नक्शे पर बने हैं सभी मंदिर; ड्रोन VIDEO में अद्भुत नजर आया

प्रयागराज के अरैल में एक साल पहले बना शिवालय पार्क माघ मेले में भी आकर्षण का केंद्र बना है। मेले में आने वाले लोग इसकी खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं। देश के नक्शे वाले इस पार्क को 14 करोड़ रुपए की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। शिवालय पार्क को भारत के नक्शे के आकार में डिजाइन किया गया है। सभी प्रमुख मंदिर उनके मूल स्थानों पर ही बनाए गए हैं। पार्क में तुलसी वन और संजीवनी वन भी बनाया गया है। इसके अलावा पार्क के अंदर फूड कोर्ट और रेस्तरां भी बना है। सबसे खास यह बात है कि इसमें अधिकतर वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। VIDEO में देखिए इस खूबसूरत पार्क की झलक…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *