भागवत बोले- जैसे-जैसे हम एक होंगे, उनके टुकड़े होंगे:वह अंदर से खोखले हो रहे, सारी दुनिया में हार रहे हैं

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- जैसे-जैसे सनातन धर्म के सब लोग एक होते जाएंगे। वैसे-वैसे ये टूटते जाएंगे। आप देख लीजिए पिछले 50 सालों में जैसे-जैसे हिंदू एक होता गया। वैसे-वैसे इनके टुकड़े होते चले गए। ये अंदर से खोखले हो गए हैं, सारी दुनिया में हार रहे हैं। वह हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, लेकिन जैसे हमें तैयार होना है, वैसे हम तैयार नहीं हुए हैं। इसलिए वह हमारे सामने नाच रहे हैं। उन्होंने कहा- हमारे ऊपर 500 साल तक मुगलों ने राज किया। अगर हमारा कुछ बुरा होना होता, तो उसी समय हो जाता। लेकिन उसमें से हम बाहर आए। फिर से हिंदुओं का देश आगे बढ़ रहा है। अत्याचारों में हमने अपने धर्म को बचाकर रखा। यह शक्ति कहां से आई…भक्ति से आई। भागवत ने यह बात वृंदावन के सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी महोत्सव में शनिवार को कहीं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किनके टुकडे होते चले जाएंगे। उन्होंने सुदामा दास जी महाराज के जीवन परिचय और नाभा पीठ का परिचय कराने वाली पुस्तक का विमोचन किया। सुदामा कुटी आश्रम के 100 साल पूरे होने पर शनिवार सुबह आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज रथ पर सवार होकर भ्रमण करने निकले। शोभायात्रा अलग-अलग चौराहों से होते हुए दोपहर 3 बजे वापस सुदामा कुटी आश्रम पहुंची थी। शताब्दी महोत्सव से जुड़े पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *