कामडारा|हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए गांव कोंसा मे होली ट्रिनिटी चर्च (सीएनआई) कडरु पेरिस रांची की ओर से कुल 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व खाद्य का वितरण किया गया। जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोंसा मे रविवार को पंचायत के मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा के संरक्षण मे होली ट्रिनिटी चर्च, कडरु पेरिस रांची के सदस्यों के द्वारा एक सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे गांव कोंसा के विभिन्न टोला क्रमशः पहान कोचा, पहारटोली, बरटोली, बड़काटोली, खैराटोली और सरनाटोली के ग्रामीण महिला पुरुष काफी संख्या मे शामिल हुए। जिसमें से कुल एक सौ जरुरतमंदों के बीच कंबल (गर्म कपड़ा) और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने होली ट्रिनिटी चर्च कडरु पेरिस (रांची) के इस सराहनीय सेवा व मदद के लिए सहृदय आभार प्रकट की। आयोजित इस शिविर मे कडरु पेरिस के ख्रीस्त पादरी एनेम जोसेफ हेरेंज, सचिव प्रवीण तिर्की, कोषाध्यक्ष बी एवहिरेन कुजूर के अलावे रांची डायोसिस के मनोज तिग्गा, संजय सांडिल, जीता हेमरोम, जसमीन टोप्पो, प्रेमलता कुजूर, राहिल केरकेट्टा, कैथरीन तिर्की, कुमुद तोपनो, तुरतन केरकेट्टा, प्रवीर तिर्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।


