मोमिन पंचायत ने गरीबों में बांटे 150 कंबल

भास्कर न्यूज|गुमला स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और उमरांव सिंह टिकैत के शहादत के मौके पर मोमिन पंचायत की ओर से जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल वितरण का प्रोग्राम किया गया। संरक्षक आशिक अंसारी ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले 1857 की आज़ादी की लड़ाई के महानायक टिकैत उमरांव सिंह और शेख भिखारी के शहादत दिवस पर कोटि–कोटि श्रद्धांजलि है। चुटूपालू घाटी में सीमित साधनों के बावजूद अंग्रेज़ी सेना को रोकना, रणनीति, साहस और बलिदान की वो मिसाल है। जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता। संरक्षक सुल्तान अंसारी ने कहा कि आज शहादत दिवस है। 1857 की क्रांति का बिगुल फेंकनेवाले दोनों वीरों को चुटूपालू घाटी के निकट पेड़ पर बिना मुकदमा चलाए अंग्रेजों ने आठ जनवरी 1858 को फांसी दे दी थी। आज हमलोग इन्ही की याद में कंबल वितरण कर रहें है। इस अवसर पर अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, उपाध्यक्ष एखलाक अंसारी, सचिव कलीम अंसारी, शकील अंसारी, असफाक अंसारी, फिरोज अंसारी, तजमुल अंसारी, फ़ैज़ी अंसारी, तबरेज अंसारी, सादाब अंसारी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *