लायंस क्लब गुमला ने 125 बच्चों को ब्रेड व फल दिया

गुमला|आदि सेवा केंद्र सामुदायिक भवन नायक टोली पंचायत करौंदी में 125 बच्चों के बीच में लायंस क्लब गुमला ने ब्रेड और संतरे का वितरण कर भूखे बच्चों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत हम गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करते हैं। जिससे वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके। हमारे इस प्रयास से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आप भी इस पल में शामिल हो सकते हैं और गरीब बच्चों की मदद कर सकते है। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक कुमार जायसवाल, जॉन चेयरपर्सन शंकर लाल जाजोदिया, सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू, विशाल कुमार बिट्टू, हेमंत कुमार, शिवकुमार लाल, शिव सोनी व एंथोनी लकड़ा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *