योग मार्तण्ड मुल्खराज जी के 127वें अवतार दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को योग साधन आश्रम, छेहर्टा में योग सभा की विशेष बैठक हुई। इसमें आगामी आयोजन के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वामी गुरुबख्श जी, काउंसलर पति बोबी, अश्वनी ऐरी, डॉ. शर्मा, संजीव, प्रदीप सिंह, विज पटवारी, राजन, योगाचार्य नैयर और मास्टर जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


