अमृतसर| श्री जल सेवा परिवार के सेवादार जेई राकेश शर्मा की अध्यक्षता में नववर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर श्री दुर्ग्याणा बड़ा हनुमान मंदिर के बाहर लंगर लगाया गया। इस अवसर पर दुर्ग्याणा कमेटी के अध्यक्ष बहन लक्ष्मीकांत चावला उपस्थित रहे। श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राकेश सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी और सेवक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लंगर सेवा को सफल बनाने में मैनेजर अनिल शर्मा, सतीश कुमार, नितिन प्रताप, रघु, अनुज, अंकित चौधरी, गुलशन, समीर, अभिषेक, वंश तथा सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


