चेयरमैन रिंटू ने नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी मनाई

ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने एसके अस्पताल में नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एसके अस्पताल में बेटियों के लिए लोहड़ी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नवजन्मी बेटियों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्हें पारंपरिक लोहड़ी भेंट कर सम्मानित किया। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, अस्पताल की निदेशक राजवंत कौर व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *