उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ श्री दुर्ग्याणा में रविवार को खिचड़ी भोग लगाया गया। दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से करवाए खिचड़ी भोग के रचे स्वांग को देखने कई भक्तजन पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश की ओर से बाकी पंडितों के साथ मिलकर श्री लक्ष्मी नारायण राधा कृष्ण और राम परिवार के अलग-अलग स्वांग रचाए। इसी दौरान भगवान श्री कृष्णा ने राधा की सखियों को चूड़ियां बेचने और राम जी को राज तिलक की सुंदर झांकी सजाई गई। वहीं श्री नारायण जी को मोहिनी रूप धारण करवाया गया। इन सभी झांकियों को देखने के लिए शहर के भक्तजन सुबह से शाम तक दुर्ग्याणा पहुंचे। पंडितों की ओर से भगवान को देसी घी की खिचड़ी भोग लगाकर उसका प्रसाद बांटा। इसी दौरान दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से लंगर भी लगाया गया। गौर है कि यह विशेष खिचड़ी भोग हर रविवार को लगाया जाता है।


