आम आदमी पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष एवं पनसप के चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़ ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर तीखा हमला बोला है। बराड़ ने कहा कि कपिल मिश्रा द्वारा गुरु साहिब के पवित्र नाम का गलत इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो फैलाना निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की ओर से करवाई गई फोरेंसिक जांच में यह वीडियो पूरी तरह फर्जी साबित हुई है। बराड़ ने बताया कि जालंधर में इकबाल सिंह की शिकायत पर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के तत्काल इस्तीफे और विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।


