हिम लोक मंदिर में हिमाचल प्रदेश निष्काम सभा की बैठक, अधिवेशन की सफलता पर दी बधाई

हिमाचल प्रदेश निष्काम सभा अमृतसर के संरक्षकों की बैठक हिम लोक मंदिर फतेह सिंह कालोनी में हुई। इस अवसर पर प्रधान तिलक राज शर्मा ने अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली के अर्धवार्षिक सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अविस्मरणीय आयोजन में सभी सदस्यों ने पूरी लग्न और निष्ठा से कार्य किया है। इस अवसर पर सभा के महासचिव जयगोपाल शर्मा ने कार्यवाही रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई व शमशेर सिंह ठाकुर ने आय व्यय का लेखा-जोखा दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे व उनकी निष्काम सामाजिक सेवाओं और संघ के अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभा की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभा की ओर से वर्ष 2026 के कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अपने लिए तो सभी कार्य करते हैं पर जो समाज और धर्म के लिए कार्य करता है उसका जीवन सफल है। उन्होंने निष्काम भाव से समाज की कुरीतियों को दूर करने, समाज में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने और सभी को शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दिया। इस अवसर पर तिलक राज शर्मा, जय गोपाल शर्मा, शाम लाल चौहान, अश्वनी कुमार शर्मा, शमशेर सिंह ठाकुर, संजय कुमार शर्मा, लेख राज शर्मा, काली दास शर्मा, हुकम चन्द शर्मा, जंगी लाल ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *