पूज्य गुरुदेव एवं साध्वी अप्रमित चेतना जी के आशीर्वाद से लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रविवार को सुंदर नगर स्थित अमर ज्ञान परम धाम आश्रम में 151वां मासिक विधवा राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस सेवा प्रकल्प में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शर्मा, नीलम शर्मा, नरेश शर्मा एवं रजनी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद विधवा महिलाओं और निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया गया। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता का यह क्रम पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है। इस अवसर पर स्वतंत्र शर्मा, यशपाल खन्ना, रमेश रामपाल, अनु गौतम, बलवंत शर्मा, अशोक गुप्ता, गिरीश शर्मा और वरुण गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


