गुरु गोबिंद सिंह जी ने मानवता की रक्षा के लिए परिवार की कुर्बानी देकर दुनिया में मिसाल कायम की : जसवंत सिंह

दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे बी-ब्लॉक स्थित श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक समागम रविवार को संपन्न हुआ। सोसायटी के चेयरमैन डा. इंद्रपाल सिंह पसरीचा और प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई में करवाए धार्मिक समारोह के समापन से पहले गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी द्वारा अरदास की गई। अरदास उपरांत भाई वरिंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने गुरु जस गाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह विशेष रूप से और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सिंह साहिब ने गुरु साहिब के जीवन पर रोशनी डाला। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपने परिवार की कुर्बानी देकर सारे संसार में मिसाल कायम की। उनका नाम दुनिया के धार्मिक इतिहास में हमेशा रहेगा। इस मौके पर प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन सभी को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म भक्ति और शक्ति का मेल है। स्टेज सचिव की भूमिका कुलविंदर सिंह बंटी ने निभाई। वहीं ढाडी जत्थे ने चारों साहिबजादों की शहादत की बार सुनाई। इस मौके कृष्ण कुमार, सुरजीत सिंह कोहली, भगवंत सिंह सियालका, विधायक कुंवर विजय प्रताप, जसबीर सिंह घुम्मन, पुनर सुरजीत, बाबा बलवीर सिंह, तरुणबीर कैंडी, डॉ. आरपीएस बोपाराय, एड. हरदीप सिंह, पार्षद पति सतीश कुमार बल्लु, पार्षद विकास सोनी, पार्षद संदीप सिंह, बाबा निरवैर सिंह, तजिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह बंटी, दलबीर सिंह, किरण कुमार, दविंदर सिंह काका, गुरिंदरजीत सिंह मठारू, हरचरण सिंह, बलदेव सिंह, जसबीर सिंह, कश्मीर सिंह, जसविंदर सिंह वल्ला, प्रभदयाल सिंह, अमनदीप सिंह मन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *