शाहकोट| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, शाहकोट में 40 मुक्तों की शहादत और माघ की संक्रांति को समर्पित गुरमत समागम बुधवार 14 जनवरी को शाम सात से नौ बजे तक होंगे। गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट सुखजीत सिंह झीता ने बताया कि आरंभ किए गए श्री सहज पाठ साहिब का भोग 14 जनवरी को सुबह सात बजे डाला जाएगा। इस मौके पर शाम सात बजे दीवान सजाए जाएंगे, जिसमें भाई गुरप्रेम सिंह (रोडियां वाले) गुरबानी-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने संगत से माघ के दिन शाम के दीवान के लिए अपने घरों से साग और मक्के की रोटी तैयार करने का अनुरोध किया।


