जालंधर| प्राचीन मंदिर नौहरियां में भक्तों की ओर से सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर में पवन एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर और भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां महंत डॉ. राजकुमार शर्मा, एसके धीर, मुकुंद गांधी, आशीष खन्ना, नीरज वर्मा, मंजू, हेमंत, कविता, तेजस, कृष्णा, श्रेया व अन्य मौजूद रहे।


