आर्य समाज मंदिर में भक्तों ने डाली हवनकुंड में आहुतियां

भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में संस्थापक मुल्खराज आर्य के स्मृति दिवस पर विशेष यज्ञ करवाया गया। मुख्य यजमान के रूप में रंजीत आर्य, अनु आर्य, सुभाष आर्य, इंदु आर्य, जितेंद्र आर्य, सरिता आर्या मौजूद रहे। यज्ञ आचार्य यादवेंद्र, आचार्य सानंद और आचार्य सुरेश शास्त्री ने यज्ञ संपन्न करवाया। वहीं, भारती शर्मा और तानिया शर्मा ने यज्ञ प्रार्थना की। यहां आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल, डॉ. सुधीर शर्मा, कमलेश नागरथ, ओम प्रकाश मेहता, चौ. हरि चंद, निशांत, दिव्या, शांतनु खन्ना, सान्या खन्ना, भुपेन्द्र उपाध्याय, अनिल कोहली समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *